हिसा के खिलाफ उठानी होगी आवाज

सम्भल प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:32 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:32 AM (IST)
हिसा के खिलाफ उठानी होगी आवाज
हिसा के खिलाफ उठानी होगी आवाज

सम्भल: प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा सके। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव बैटला स्थित प्राथमिक विद्यालय में अभियान के तहत महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। उसके बाद में गांव में महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली।

इसमें ऋतुखन्ना ने घरेलू हिसा, यौन शोषण, छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न से बचाव के लिए पास्को एक्ट, एंटी रोमियो स्कायड, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला व बालिका के साथ कोई भी व्यक्ति छेड़छाड़ करता है तो सबसे पहले इसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दें जिससे की आप को मदद मिल सके। शिक्षिका चंचल लता व मीनाक्षी ने कहा कि कोविड-19 से सावधानी बरतनी जरुरी है। इसके लिए शारीरिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर बहुत ही जरूरी है, क्योकि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। जागरूकता ही कोरोना का बचाव है। इस दौरान नईमुद्दीन अली, जयवीर सिंह, बलवीर सिंह, विद्या देवी, विनोद देवी, अनिल कुमार, फरजाना सैफी, मधुबाला, माया देवी, सीमा देवी, लौंग श्री. रुखसाना, मुस्कान, सानिया, भूरी, काजल, इरम सैफी आदि मौजूद रहीं।

उधर, राजकीय महाविद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं का स्वास्थ्य वर्धन एवं पोषण के संबंध में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत ही सोचनीय है कि जब आज महिलाओं ने अपने आप को हर क्षेत्र में साबित किया है। उसके पश्चात भी हमें आज इस तरह के अभियान के क्यों आवश्यकता पड़ रही है। डॉ. अब्दुल रहमान, प्राचार्य प्रभा शर्मा, डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी