बहजोई-सम्भल मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने भांजी लाठियां

जेएनएन सम्भल कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को रोटी विक्रेता की हत्या के बाद पुलिस आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है। इसस वजह से गुस्साए लोगों ने 23 घंटे बाद बहजोई-सम्भल मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों पर जमकर लाठी भांजी। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोट आईं हैं। हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस से लोगों की नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। शव पहुंचने और आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM (IST)
बहजोई-सम्भल मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने भांजी लाठियां
बहजोई-सम्भल मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने भांजी लाठियां

जेएनएन, सम्भल: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को रोटी विक्रेता की हत्या के बाद पुलिस आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है। इसस वजह से गुस्साए लोगों ने 23 घंटे बाद बहजोई-सम्भल मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों पर जमकर लाठी भांजी। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोट आईं हैं। हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस से लोगों की नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। शव पहुंचने और आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए। हयातनगर थाना क्षेत्र के मुहल्ला सरायतरीन कस्साबान निवासी रिहान पुत्र सईद अहमद कोतवाली क्षेत्र के बाल विद्या मंदिर स्कूल के पास मुहल्ला चमन सराय में रोटी बनाने का काम करता है। कुछ दिनों पहले तंदूर से पांच बोरी आटा चोरी कर लिया गया था। जिसके चलते चमन सराय के तीन भाइयों से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर रिहान से रंजिश रखते थे। शुक्रवार की शाम रिहान तंदूर पर रोटी सेंक रहा था। तभी तीन भाई पहुंचे और रोटी सेंक रहे रिहान के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर, सलमान, जावेद और सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी । उधर, शनिवार दोपहर तक जब पोस्टमार्टम के बाद शव नहीं पहुंचा तो स्वजन व अन्य लोग गुस्से में आ गए और उन लोगों ने बहजोई-सम्भल मार्ग स्थित पक्काबाग पर जामन लगाने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ अरुण कुमार, हयातनगर, कोतवाली, बहजोई और नखासा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम लगाने का प्रयास कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी भांजी। पुलिस की लाठी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, पुलिस की लाठी लगने से कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। सीओ ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

एक घंटे पहले भी लगाया था जाम

पीड़ित परिवार के साथ अन्य लोगों ने दोपहर दो बजे तेजराम की कोठी पर जाम लगाया था। उस समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया था, लेकिन तीन बजे फिर से लोग रोड पर पहुंच गए और जाम लगाकर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। दोबारा जाम लगाने पर पुलिस ने लाठी भांजी।

आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश

सम्भल: हत्या के बाद से पुलिस तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस ने शुक्रवार की रात कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक तीनों आरोपितों में से एक भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी