देश हित में करें इंटरनेट मीडिया का सदुपयोग: भुवनेश

गवां (सम्भल) कस्बे में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री भुवनेश राघव ने कहा कि आधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया समाज का दर्पण है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:19 AM (IST)
देश हित में करें इंटरनेट मीडिया का सदुपयोग: भुवनेश
देश हित में करें इंटरनेट मीडिया का सदुपयोग: भुवनेश

गवां (सम्भल) : कस्बे में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री भुवनेश राघव ने कहा कि आधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया समाज का दर्पण है। इसका प्रयोग देश हित व भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए करना जरूरी है। भारतीय संस्कृति के गुणगान से ही युवाओं में श्रीराम, कृष्ण, विवेकानंद, भगत सिंह जैसे सद्गुण गुण विकसित होंगे। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे विचार हम इंटरनेट मीडिया पर प्रकट करेंगे, समाज हमको उसी रूप में देखेगा इसलिए इंटरनेट मीडिया पर बुद्धि व विवेक के साथ विचार व्यक्त करें, जिससे स्वयं व पार्टी की छवि उज्ज्वल रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर आज पार्टी विशाल वटवृक्ष के रूप में है, जिसके कारण राष्ट्र परम वैभव की ओर बढ़ रहा है। इंटरनेट मीडिया पर अपने विचार मर्यादापूर्ण, संवैधानिक व लोकप्रिय हों। भारतीय संस्कृति व भारत माता को केंद्र में रखकर विचार प्रकट करें। इंटरनेट मीडिया पर भी पार्टी के संस्कार झलकने चाहिए। नगर पंचायत चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में पार्टी की स्थापना से लेकर संघर्ष व सफलता तक का वर्णन किया। उन्होंने पार्टी की नीति, रीति और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। तृतीय सत्र में गुन्नौर विधायक अजीत कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण में ललित भारद्वाज, नीरज शर्मा, रूपकिशोर यादव, चौधरी हरेंद्र सिंह, सुरजीत वर्मा, नीलम वर्मा, कृष्ण कुमार गर्ग, रजनीश अग्रवाल, मानसिंह यादव, शैलेश वाष्र्णेय, अनुज सिघल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शांति स्वरूप व संचालन भारत सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी