सीडीओ के सामने युवाओं ने सफाई न होने पर किया हंगामा

नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं ने तालाब की सफाई न होने पर हंगामा कर दिया। महिलाओं को जानकारी दे रही संगीता भार्गव ने किसी तरह युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया, लेकिन इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। युवाओं को शांत करने के बाद महिलाओं को जानकारी दी गई। नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं ने तालाब की सफाई न होने पर हंगामा कर दिया। महिलाओं को जानकारी दे रही संगीता भार्गव ने किसी तरह युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया, लेकिन इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। युवाओं को शांत करने के बाद महिलाओं को जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:53 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:53 AM (IST)
सीडीओ के सामने युवाओं ने सफाई न होने पर किया हंगामा
सीडीओ के सामने युवाओं ने सफाई न होने पर किया हंगामा

चन्दौसी : नारी सशक्तीकरण के कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं ने तालाब की सफाई न होने पर हंगामा कर दिया। महिलाओं को जानकारी दे रही संगीता भार्गव ने किसी तरह युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया, लेकिन इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। युवाओं को शांत करने के बाद महिलाओं को जानकारी दी गई।

गांव मौलागढ़ के प्राथमिक विद्यालय में नारी सशक्तिकरण जागरूक अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ शंभूनाथ त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को पहचानना चाहिए। जब महिलाएं अपने अधिकारों को पहचान लेंगी और आगे आएंगी तो देश भी तरक्की करेगा। 1090 की जिला कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव ने कहा कि महिलाएं पुरुषों कम नहीं है। महिलाएं भी वह काम कर रही है। जो पुरुष कर रहे हैं। ऐसे में गांव की महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिलाओं को आगे आकर अपने अधिकार के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक आप लोग अपना अधिकार नहीं लेंगी तब तक देश तरक्की नहीं करेगा। इसी कार्यक्रम में कुछ युवा पहुंच गए और तालाब की सफाई न होने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक वह हंगामा करते रहे। युवाओं ने कहा कि जब तालाब की सफाई तक नहीं हो रही हैं तो फिर ऐसे कार्यक्रम से क्या लाभ है। इसके बाद संगीता भार्गव ने युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया।

chat bot
आपका साथी