विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने

सम्भल कोतवाली थाना क्षेत्र में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 12:51 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 12:51 AM (IST)
विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने
विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने

सम्भल : कोतवाली थाना क्षेत्र में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से गाली गलौज की स्थिति बनने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोट गर्वी निवासी युनुस व तय्यब के बीच क्षेत्र के रेतला तालाब के पास भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। वर्तमान में तय्यब दिल्ली में रहता है। मंगलवार को इस विवादित भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा था। निर्माण की सूचना पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जहां गाली गलौज के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रूकवा दिया। युनुस का आरोप है कि यह भूमि उसकी है और दूसरा पक्ष उस पर जबरन कब्जा कर निर्माण कर रहा है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि यह भूमि उसकी है और इसलिए वह इस पर निर्माण कर रहा है। विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस पर वहां पर मौजूद महिलाएं हंगामा करने लगी तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने इकट्ठा लोगों को मौके से खदेड़ दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्ष के तीन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। भूमि विवाद की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां से पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली

chat bot
आपका साथी