कोहरे में जान की मुसीबत बने ट्रैक्टर ट्राली

जागरण संवाददाता सम्भल सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कोहरा भी रात में दस्तक दे रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:36 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:36 AM (IST)
कोहरे में जान की मुसीबत बने ट्रैक्टर ट्राली
कोहरे में जान की मुसीबत बने ट्रैक्टर ट्राली

जागरण संवाददाता, सम्भल: सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कोहरा भी रात में दस्तक दे रहा है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को होने लगती है। खासकर इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण होती है। क्योंकि उनमें ब्रेक लाइट की सुविधा नहीं होती है और रिफ्लेक्टर भी कुछ ही में लगे होते है। ऐसे में हादसों की संभावना अधिक बनी रहती है। चीनी मिलों के आसपास तो चलना भी मुश्किल हो जाता है।

कोहरे के दौरान ²ष्टता काफी कम हो जाती है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय में वाहन चलाने के दौरान होती है। क्योंकि रात में एक तो सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है और सर्दी के मौसम में चीनी मिलों का संचालन शुरु हो जाता है, जिसक कारण रात के समय में ट्रैक्टर ट्रालियां भी चलती है। जिन में काफी तादाद में गन्ना भरा हुआ होता है। ऐसे में हादसों की वजह बनने के साथ ही सबसे बड़ी समस्या यह ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी करती है। क्योंकि एक तो इनमें वजन काफी मात्रा में भरा होता है और दूसरी तरफ ट्रालियों के पीछे की ओर कोई ब्रेक लाइट या रिफ्लेक्टर नहीं लगा होता है। इतना ही नहीं ट्रालियों में गन्ना भी काफी तितर बितर भरा होता है। ओवरटेक के दौरान हादसे की संभावना बनी रहती है। वैसे तो परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की ओर से सर्दियों के मौसम में अभियान चलाकर ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगवाए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां रह जाती है, जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं होते है। परिवहन विभाग के आंकड़ों की माने तो जिले में 6609 ट्रैक्टर ट्रालियां पंजीकृत है, जिसमें से 6460 केवल कृषि कार्य व अन्य व्यवसायिक कार्य के लिए पंजीकृत है। वही दूसरी तरफ अधिक से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगाने के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस मिलों का भी सहयोग लेते है। जहां मिल कर्मियों द्वारा बिना रिफ्लेक्टर वाले इन ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया जाता है।

वर्जन

ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे है। विभाग की ओर से जनपद के सभी मिल प्रबंधन को पत्र जारी किया गया है, जिसमें वहां पर आने वाली सभी ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए गए है।

अम्ब्रीश कुमार, एआरटीओ सम्भल

chat bot
आपका साथी