भ्रष्टाचार ऐसा कि रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी

शहर के लोगों को टूटी सड़कों से निजात दिलाने के लिए शहर में सड़कों को बनाने का काम तो शुरू कर दिया है लेकिन नगर पालिका की बनाई सड़कों का हाल ऐसा है कि लोग एक दिन भी उन सड़कों पर नहीं चल पा रहे हैं। नगर के खग्गू सराय में 22 लाख की लागत से मंगलवार रात बनाई गई सड़क बुधवार सुबह तक उखड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM (IST)
भ्रष्टाचार ऐसा कि रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी
भ्रष्टाचार ऐसा कि रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी

जेएनएन, संभल: शहर के लोगों को टूटी सड़कों से निजात दिलाने के लिए शहर में सड़कों को बनाने का काम तो शुरू कर दिया है, लेकिन नगर पालिका की बनाई सड़कों का हाल ऐसा है कि लोग एक दिन भी उन सड़कों पर नहीं चल पा रहे हैं। नगर के खग्गू सराय में 22 लाख की लागत से मंगलवार रात बनाई गई सड़क बुधवार सुबह तक उखड़ गई। इसका पता चलते ही लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईओ ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांग कर आगे का काम रुकवा दिया है।

खग्गू सराय में काफी दिनों से सड़क टूटी हुई थी। लोग काफी दिनों से सड़क को सही कराने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद नगर पालिका ने सड़क बनाने का काम शुरू किया। 500 मीटर सड़क बनाने में 22 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। ठेकेदार ने मंगलवार रात जितनी सड़क बनाई, वह बुधवार सुबह होते ही उखड़ गई। जिसके बाद लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ईओ रामपाल सिंह ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्य को रुकवा दिया। रात में सड़क डाली गई थी जब सुबह उठकर देखा तो सड़क टूटी हुई मिली। खानापूर्ति के लिए सड़क डाली जा रही है। जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

मोहम्मद असद सुबह के समय कुछ ही वाहन निकले होंगे। इतने वाहनों से ही सड़क टूट गई। भ्रष्टाचार चरम पर है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मोहम्मद नदीम रात में सड़क इसलिए ही डाली जाती है, क्योंकि उस पर लोगों का आवागमन नहीं होता है। इसी बीच भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाता है।

मोहम्मद बिलाल जब सड़क डाली जाती है तो नगर पालिका के अधिकारी मौके पर क्यों नहीं रहते हैं। शहर में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता बहुत खराब है।

कमरुज्जमा

वर्जन

ठेकेदार को नोटिस भेजा है। कार्य रुकवा दिया गया। सड़क अच्छी गुणवत्ता के तहत ही डलवाई जाएगी।

रामपाल सिंह, ईओ नगर पालिका सम्भल

chat bot
आपका साथी