शिव मंदिर का रास्ता बदहाल, भोले के भक्त परेशान

मढ़न रतनपुर गुमसानी रोड स्थित शिव मंदिर झारखंडी के नाम से भी प्रसिद्ध है। फागुन माह में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 12:13 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:13 AM (IST)
शिव मंदिर का रास्ता बदहाल, भोले के भक्त परेशान
शिव मंदिर का रास्ता बदहाल, भोले के भक्त परेशान

मढ़न : रतनपुर गुमसानी रोड स्थित शिव मंदिर झारखंडी के नाम से भी प्रसिद्ध है। फागुन माह में मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाता है। जिसपर आस पास के क्षेत्र के लोग जल चढ़ाने आते हैं और कांवड़िया हरिद्वार, ब्रजघाट से पैदल कांवड़ लेकर आते हैं और मंदिर पर चढ़ाते हैं। इस समय मंदिर पर जाने वाला रास्ता बहुत ही खराब है। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और गहरे गढ्डे हो गए हैं। जिससे सड़क पर चलने में लोगों को भारी परेशानी होती है।

हजारों की तादाद में आने वाले कांवड़ियों व शिव भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। टूटे हुए रास्ते में गिरने से कांवरिया चोटिल हो जाते हैं और कांवड़ भी खंडित होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार सीएम पोर्टल व अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन अभी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिसकी वजह से भक्तगणों में काफी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिव तेरस से पहले पहले रास्ता ठीक हो जाना चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंदिर को जाने वाला रास्ता बहुत खराब है। मंदिर पर आने वाले भक्तों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मैंने कई बार रास्ते को सही कराने के लिए अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। महंत संतोषपुरी

शिव मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है। जिसके साथ हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है, लेकिन रास्ता टूटा होने के कारण आने वाले भक्तगणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बृजपाल सिंह, गुमसानी मंदिर को जाने वाला रास्ता वर्षों से टूटा हुआ पड़ा है। जिसकी मैंने कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत है। उसके बाद इस रास्ते को सही नहीं कराया गया। शिव तेरस से पहले इस रास्ते को सही कराया जाए। जिससे की भक्तों को परेशानी ना हो।

सुखबीर सिंह, निवासी गुमसानी

यह मंदिर हमारे क्षेत्र पहचान है। यहां दूरदराज से जल लेकर कांवरियों का जत्था आता है। रास्ता सही ना होने की वजह से कावंड़िया व अन्य लोग गिरकर घायल हो जाते हैं।

मिटू सिंह गुमसानी।

chat bot
आपका साथी