घटना के बाद से भाइयों ने छोड़ दिया था घर

चन्दौसी (सम्भल) बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली के मुहल्ला मक्कूपुरा में वर्ष 2016 में विवाहिता जुबैदा को जलाकर मारने के बाद इसका पति तौफीक व मां साबरी तो जेल चली गई थी लेकिन तौफीक के दोनों भाइयों ने घर ही छोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 12:34 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 12:34 AM (IST)
घटना के बाद से भाइयों ने छोड़ दिया था घर
घटना के बाद से भाइयों ने छोड़ दिया था घर

चन्दौसी (सम्भल) : बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली के मुहल्ला मक्कूपुरा में वर्ष 2016 में विवाहिता जुबैदा को जलाकर मारने के बाद इसका पति तौफीक व मां साबरी तो जेल चली गई थी, लेकिन तौफीक के दोनों भाइयों ने घर ही छोड़ दिया। एक भाई ससुराल में जाकर रहने लगा तो दूसरा चंडीगढ़ में रहने लगा। अब मां बेटे को सजा हुई तो उसके बाद भी दोनों भाई यहां नहीं आए। तौफीक के पड़ोसियों ने बताया कि जैसे ही मां बेटे ने विवाहिता की जलाकर हत्या की तो तमाम लोग उनसे नाराज हो गए। कोई भी उनसे बात नहीं करता था। इसी के चलते घटना के कुछ दिन बाद ही बड़ा भाई मेहंदी हसन चंडीगढ़ जाकर रहने लगा। वहीं, दूसरा भाई जमील रामपुर में अपनी ससुराल में जाकर रहने लगा। नरौली के मकान को भी इन दोनों भाइयों ने बेच दिया। अब नरौली में तौफीक का परिवार नहीं रहता है।

chat bot
आपका साथी