सम्भल में थाने से भागा आरोपित, पुलिस ने लगाई दौड़

चाकू समेत पकड़े आरोपित को हयातनगर पुलिस ने हवालात में बंद करने की जगह कार्यालय में बैठा लिया। वह मौका देखकर थाने से भाग निकला। लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर एक खेत से उसे दोबारा पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:19 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:19 AM (IST)
सम्भल में थाने से भागा आरोपित, पुलिस ने लगाई दौड़
सम्भल में थाने से भागा आरोपित, पुलिस ने लगाई दौड़

सम्भल, जेएनएन: चाकू समेत पकड़े आरोपित को हयातनगर पुलिस ने हवालात में बंद करने की जगह कार्यालय में बैठा लिया। वह मौका देखकर थाने से भाग निकला। लेकिन, कुछ पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर एक खेत से उसे दोबारा पकड़ लिया।

हयातनगर पुलिस सोमवार सुबह बहजोई रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उससे रुकने को कहा तो वह भागने लगे। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान निवासी कोटला सरायतरीन बताया। पुलिस उसे थाने ले आई और कार्यालय में बैठा दिया। इसी बीच वह मौका देखकर थाने से भाग गया। जब वह कुछ दूर निकल गया तो कुछ पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने दौड़कर पकड़ा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय थाने से आरोपित भागने की बात से इन्कार किया है। इनसेट-

थाने से भागा आरोपित, सिपाहियों को लगानी पड़ी दौड़

सम्भल: जैसे ही कुछ पुलिस कर्मियों ने थाने से आरोपित को भागते हुए देखा तो खलबली मच गई। जो पुलिस कर्मी आराम से बैठे हुए थे वह भी उसके पीछे दौड़ने लगे। दो सिपाहियों ने तेज दौड़ लगाई। वह काफी दूर चला गया था, लेकिन पुलिस ने भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और पुलिस और आरोपित की दौड़ में हार आरोपित की हुई, क्योंकि वह दौड़ते समय एक खेत में घुस गया जो गीला था। इसके चलते वह दौड़ नहीं सका और सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया।

chat bot
आपका साथी