बच्चों के दांतों का किया गया परीक्षण

जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन सुभाष रोड स्थित सैंट ड्रीमा पब्लिक स्कूल में दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित गुप्ता द्वारा बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। इस दौरान कई बच्चों के दांतों में बीमारी पाई गई। डॉ. उन बच्चों को परामर्श दिया। कई बच्चों के दांत गंदे थे। जिन्हें डॉ. द्वारा सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। दांतों को किस प्रकार से साफ रखना है। यह भी डॉक्टर द्वारा बताया गया। शिविर में लगभग 100 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस दौरान साधना शर्मा, लता गोयल, मीनू वाष्र्णेय, सरोज शर्मा, सरोज उपाध्याय, आशा बिसारिया मौजूद रही। कार्यक्रम के बाद बच्चों को बिस्कुट वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 12:40 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 12:40 AM (IST)
बच्चों के दांतों का किया गया परीक्षण
बच्चों के दांतों का किया गया परीक्षण

चन्दौसी : जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन सुभाष रोड स्थित सैंट ड्रीमा पब्लिक स्कूल में दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित गुप्ता द्वारा लगभग 100 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। साधना शर्मा, लता गोयल, मीनू वाष्र्णेय, सरोज शर्मा, सरोज उपाध्याय, आशा बिसारिया मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी