जमीन के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल

जेएनएन बहजोई धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी का महौल हो गया। ग्रामीण भी विवाद से बचने के लिए अपने-अपने घरों में भागे। जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM (IST)
जमीन के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल
जमीन के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल

जेएनएन, बहजोई: धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी का महौल हो गया। ग्रामीण भी विवाद से बचने के लिए अपने-अपने घरों में भागे। जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव मुडेना में पिछले कुछ दिनों से वर्तमान प्रधान और गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह को रहमत अली पूर्व प्रधान सोनपाल सिंह के खेत की जुताई करने गया था। जहां से वह कुछ समय के लिए अपने घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में वर्तमान प्रधान के पति उमेश कुमार के साथ उनका विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और काफी देर तक एक दूसरे पर प्रहार किया। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते लड़ाई ने विकराल रुप ले लिया। एक पक्ष से अशरफ अली की पत्नी आसबानो, बेटा अयूब, रहमत अली पुत्र लियाकत अली, आमिर अली, मुजम्मिल पुत्र कासिम व इब्ने अली घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्षी से ग्राम प्रधान उर्मिला देवी और उमेश कुमार के अलावा सुरेश कुमार व ऋषि पाल भी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। गुन्नौर के सीओ राकेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के चलते मारपीट हुई है। 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी