छात्राओं ने साफ सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक

ना शिविर के पांचवे दिप स्वंय सेविकाओं ने गांव आलम सराय में घर- घर जाकर लोगों की समस्याओं को जानकर निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी। स्वंय सेविकाओं ने महिलाओं को घरों के आस पास सफाई रखने व जल की बचत करने व पौधे लागकर पर्यावरण के शुद्व रखने पर जोर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान अमित कुमार, सुमन, मोनिका, रश्मि, निधि, नीलम, राजिया आदि मौजूद रहीं। इसके बाद द्वितीय सत्र में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में डॉ. नीलेश कुमर ने कहा कि तुलसी का पौधा हमें ऑक्सीजन देकर जीवन शक्ति देता है। डॉ. डीएन शर्मा ने कहा कि अगर हम जल का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाले समय में हमारे दैनिक क्रियाएं भी बाधित होनी लगेंगी। इस दौरान डॉ. नदीम, डा. शशिकांत गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अनुभा गुप्ता ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM (IST)
छात्राओं ने साफ सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक
छात्राओं ने साफ सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक

सम्भल: एमजीएम डिग्री कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन स्वंय सेविकाओं ने गांव आलम सराय में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जानकर निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी और घरों के आसपास सफाई रखने व जल की बचत करने व पौधे लगाकर पर्यावरण के शुद्ध रखने पर जोर दिया। दूसरे सत्र में गोष्ठी में डॉ. नीलेश कुमर ने कहा कि तुलसी का पौधा हमें ऑक्सीजन देकर जीवन शक्ति देता है। डॉ. डीएन शर्मा ने कहा कि अगर हम जल का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाले समय में हमारे दैनिक क्रियाएं भी बाधित होनी लगेंगी। इस दौरान प्रधान अमित कुमार, सुमन, मोनिका, रश्मि, निधि, नीलम, राजिया, डॉ. नदीम, डा. शशिकांत गोयल आदि रहे। संचालन डॉ. अनुभा गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी