खेलकूद से शरीर रहता है स्वस्थ

एमजीएम कालेज में आयुष्मान भारत योजना के अ‌र्न्तगत जीवन पर योग खेल का सकारात्मक प्रभाव शीर्षक पर आधारित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सह सचिव संजय अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. आबिद हुसैन, डॉ. अरविन्द बहादुर ¨सह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ. जितेन्द्र बहादुर ने कहा विभिन्न जाति, धर्मों के बीच सामाजीकरण में सहायक होता है। किसी भी व्यक्ति की सफलता मानसिक और शारीरिक उर्जा पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि इतिहास बताता है कि केवल वर्चस्व ही राष्ट्र या व्यक्ति पर शासन पर करने की शक्ति है। डार्विन के संर्घष के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:55 PM (IST)
खेलकूद से शरीर रहता है स्वस्थ
खेलकूद से शरीर रहता है स्वस्थ

सम्भल : एमजीएम कालेज में आयुष्मान भारत योजना के अंर्तगत जीवन पर योग खेल का सकारात्मक प्रभाव विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारम्भ प्रबंध समिति के सहसचिव संजय अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. आबिद हुसैन, डॉ. अरविन्द बहादुर ¨सह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डॉ. जितेन्द्र बहादुर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता मानसिक और शारीरिक उर्जा पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग खेलों के प्रति रुचि ले। आज के समय में खेलने की अच्छी प्रवृत्ति स्वास्थ्य और धन से जुड़ी हुई है। संजय अग्रवाल ने कहा कि प्राचीन समय में अनेक घरेलू खेल होते थे लेकिन स्कूल बैग ने सभी खेलों को विलुप्त कर दिया है। प्राचार्य डॉ. आबिद हुसैन ने कहा कि पंतजलि ने कहा कि चित की वृत्तियों का निरोग ही योग है। नियमित शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है।

chat bot
आपका साथी