जयंती पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन

लक्ष्मीबाइ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि तथा शास्त्र की ज्ञाता थी। साथ ही तलवार चीर चलाने में महारथ हासिल थी। 23 वर्ष की आयु में अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गयी। छात्राओं को उनके जैसा निडरता व साहसी बनने के लिए उनकी कार्यो को दैनिक जीवन में लागू करने का आहृावान किया। इस अवसर पर अंजू ठाकुर,

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM (IST)
जयंती पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन
जयंती पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन

सम्भल : भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती शहर के मुहल्ला कोट पूर्वी स्थित खत्री धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पलता पाल ने रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। नगर उपाध्यक्ष साक्षी मेहरोत्रा ने लक्ष्मी बाई जीवन पर प्रकाश डाला। नगर महामंत्री पूनम पंवार ने कहा कि हमारे देश की महिलाओं को झांसी की रानी की तरह जीवन जीना चाहिए और मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने आपस में मिठाई और उपहार वितरित की। इस अवसर पर तारावाती, निधि भारद्वाज, निधि शर्मा, रेखा सैनी, नीलम गुप्ता, बबीता, राधा, आशा राघव, संध्या अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

चन्दौसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाइ ने स्टेशन रोड स्थित भगत ¨सह चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पर कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाइ की 120 वी जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाइ। सभी ने रानी लक्ष्मीबाइ के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डालकर उनके रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

जिला संगठन मंत्री कुशल शर्मा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाइ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि तथा शास्त्र की ज्ञाता थी। साथ ही तलवार चीर चलाने में महारथ हासिल थी। 23 वर्ष की आयु में अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गयी। छात्राओं को उनके जैसा निडरता व साहसी बनने के लिए उनकी कार्यो को दैनिक जीवन में लागू करने का आहृावान किया। इस अवसर पर अंजू ठाकुर, दिव्यांशी, प्राची, हिमानी, शिल्पी, पायल, सुदेश कुमार, विवेक त्रिपाठी आदि शमिल रहे।

chat bot
आपका साथी