जनपद में नारी सशक्तीकरण अभियान शुरू

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ जनपद में मंगलवार को किया जाएगा। जिसकी सफलता को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को योजना की जानकारी दी तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक मुख्य विकास कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने अवगत कराया कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण स्वच्छता तथा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:53 PM (IST)
जनपद में नारी सशक्तीकरण अभियान शुरू
जनपद में नारी सशक्तीकरण अभियान शुरू

बहजोई : नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ जनपद में मंगलवार को किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को योजना की जानकारी दी तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक मुख्य विकास कार्यालय परिसर में आयोजित की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने अवगत कराया कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी महिलाओं तक पहुंचने के लिए नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त अभियान के लिए ब्लॉक स्तर पर सदस्य समिति का गठन किया जाएगा। टीम में 6 महिला सरकारी विभाग द्वारा एवं एनसीओ से पांच महिला होंगी। इसका शुभारंभ 20 नवंबर को लखनऊ से प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण टेलिविजन एवं रेडियो के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक पर गठित अभियान की समितियों के समस्त सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अर¨वद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमिता ¨सह, परियोजना निदेशक हरेंद्र ¨सह, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक योगेंद्र पाल ¨सह, परिवहन अधिकारी छवि ¨सह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप ¨सह, बाल विकास अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक हीरा ¨सह जीना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी