यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

संवाददाता, सम्भल: यातायात पुलिस की ओर से वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत हसनपुर रोड पर कई ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफलेक्टर लगाए गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों की अनदेखी करने पर वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और संबंध शुल्क भी वसूला गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 01:39 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 01:39 AM (IST)
यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर
यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

सम्भल : यातायात पुलिस की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत हसनपुर रोड पर कई ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों की अनदेखी करने पर वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और शमन शुल्क भी वसूला गया।

यातायात प्रभारी अनुज कुमार मलिक ने वाहन चालकों से कहा कि पुलिस की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए यातायात नियमों की पूरी तरह से पालन करें और वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं ताकि किसी सड़क हादसे की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर सभी वाहनों पर लगाए जाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सामान्य लोग बढ़-चढ़कर इस मुहिम में सहयोग करें, ताकि इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले आठ वाहनों के चालान किए , साथ ही 97 वाहन चालकों से 25 हजार 800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

chat bot
आपका साथी