कल्कि महोत्सव के पहले दिन आ सकती हैं प्रियंका गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री

जेएनएन सम्भल कल्कि महोत्सव मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा। पांच दिन तक चलने वाले कल्कि महोत्सव में प्रत्येक दिन बड़े नेताओं के अलावा शाम को होने वाले सांस्कृतिक संध्या में तमाम सिगर के अलावा कई अभिनेता के आने की भी उम्मीद है। कल्कि महोत्सव का आगाज करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री आ सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 11:19 PM (IST)
कल्कि महोत्सव के पहले दिन आ सकती हैं प्रियंका गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री
कल्कि महोत्सव के पहले दिन आ सकती हैं प्रियंका गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री

जेएनएन, सम्भल: कल्कि महोत्सव मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा। पांच दिन तक चलने वाले कल्कि महोत्सव में प्रत्येक दिन बड़े नेताओं के अलावा शाम को होने वाले सांस्कृतिक संध्या में तमाम सिगर के अलावा कई अभिनेता के आने की भी उम्मीद है। कल्कि महोत्सव का आगाज करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री आ सकते हैं।

श्री कल्कि धाम में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को श्री कल्कि धाम सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समिति के पदाधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी लेकर महोत्सव स्थल का जायजा लिया। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता गणेश ईशू प्रखर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 9 नवंबर को महोत्सव का आगाज होगा। साथ ही शाम 7 बजे महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आगाज होगा। जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियों शिरकत करेंगे प्रशासन से महोत्सव की अनुमति भी मिल गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। भक्तों को रुकने के लिए कुटिया बनाई गई हैं। संत निवास भी बनाया गया है और इसमें तमाम साधु संत रुकेंगे प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को महोत्सव स्थल का जायजा लिया। साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निमंत्रण भेजा गया है। इन दोनों नेताओं के पहले दिन आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछले 16 साल से आयोजित हो रहा कल्कि महोत्सव

पिछले 16 साल से एचोड़ा कंबोह में कल्कि महोत्सव का आयोजन हो रहा है। प्रत्येक साल एचोड़ा कंबोह में पांच दिन तक मेला जैसा माहौल रहता है। इतना ही नहीं तमाम बड़े नेता यहां पर आ चुके हैं।

अधिकांश नेताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है। पहले दिन ही प्रियंका गांधी के आने की संभावना है। पंजाब के मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम, कल्कि पीठाधीश्वर

chat bot
आपका साथी