विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों ने पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:01 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:08 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

सम्भल: जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों ने पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आने वाले समय में लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण दे सकें। मुंसिफी परिसर में मुंसिफ मजिस्ट्रेट अर्जुन डबास, अधिवक्ता अब्दुल जब्बार, देवेंद्र कुमार सागर, अंकुर गुलाटी आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सम्भल तहसील परिसर में पौधारोपण किया। कहा कि पौधों के कटान की वजह से भू-जल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। वायु मंडल में हवा भी प्रदूषित होती जा रही है। जिसकी वजह से जीव जन्तु सभी को परेशानी हो रही है और लोगों को भी सांस संबंधित बीमारियां भी हो रही हैं। एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार करम सिंह चौहान, नायब तहसीलदार देवेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। नारी उत्थान समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरायतरीन के श्री पातालेश्लर शिव मंदिर परिसर में तुलसी के पौधे रोपित कर पर्यावरण दिवस मनाया। अध्यक्ष सीमा आर्य, मीनाक्षी, संध्या अग्रवाल, मीनाक्षी सिघल आदि मौजूद रही। उधर हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। इस दौरान संरक्षक सुशील मेहरोत्रा, विकास वर्मा, सुबोध कुमार, सुभाष मोगिया, दुष्यंत मिश्रा, सुभाष शर्मा, अजय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक प्रखंड में वृक्षारोपण के साथ विचार गोष्ठी भी आयोजित करके पर्यावरण दिवस मनाया। गूगल मीट एप के माध्यम से आयोजित विचार गोष्ठी में अजय कुमार शर्मा, अमित कुमार वाष्र्णेय ने नीम, पीपल, शहतूत के 100 पेड़ अपने खेतों के किनारे-किनारे रोपित किये। राजकीय महाविद्यालय हयातनगर की पर्यावरण समिति एवं राष्ट्रीय अधिकारी डॉ. अनुपम स्वामी के संयुक्त तत्वावधान में हयातनगर स्थित एक पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. आसिम, प्राचार्य डॉ. प्रभा शर्मा मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर ईसराइली ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मुहल्ला हिलाली सराय में एक कब्रिस्तान में पौधारोपण किया। अनीस अहमद, फहीम, फैसल, सलमान ईसराइली, शाबेज ईसराईली आदि मौजूद रहे। एमजीएम पीजी कालेज सम्भल में राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को धरती श्रृंगार दिवस के रूप में मनाया। डॉ. अनुभा गुप्ता एवं स्वंयसेवक साजिम, मेघा नूरी, मानसी, ज्योति, साक्षी, अशोक, नितिन, अमित, मुस्कान, कुमकुम, मेघा ने अपने अपने घर में तुलसी, कनेर, गेंदे, गुलाब, एलोवेरा, अमरूद के पौधे लगाए। नखासा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा और सीओ सम्भल ने पौधे लगाए। नगर सुधार कमेटी के मुशीर खां तरीन, वैद्य सत्यप्रकाश रस्तोगी, डॉ. नाजिम ने भी पौधे लगाए।

chat bot
आपका साथी