बरसात से छत गिरी, दंपती घायल

सम्भल नखासा थाना क्षेत्र में बरसात के बाद मकान की छत गिर गई जिसके मलबे में दबकर गृह स्वामी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:04 AM (IST)
बरसात से छत गिरी, दंपती घायल
बरसात से छत गिरी, दंपती घायल

सम्भल: नखासा थाना क्षेत्र में बरसात के बाद मकान की छत गिर गई, जिसके मलबे में दबकर गृह स्वामी की बेटी व दामाद घायल हो गए। घायलों का पास के ही निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची और हादसे संबंधी जानकारी ली।

शनिवार को तड़के से ही तेज बारिश हो रही थी। ऐसे में जहां इस बारिश ने गर्मी से निजात दिलवाई थी वहीं कुछ लोगों की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया। थाना क्षेत्र के हजरतनगर गढ़ी निवासी शफीक की पत्नी शहजादी का गांव में ही मकान है, जिसकी छत कच्ची है। शनिवार की सुबह को शहजादी की बेटी निशा व उसका पति इकरार पुत्र जमील निवासी रजपुरा कमरे में बैठे हुए थे। इसी बीच अचानक घर की छत गिर गई, जिसके मलबे की मिट्टी में दबकर निशा व इकरार घायल हो गए। स्वजनों ने दोनों को पास के ही निजी चिकित्सालय में उपचार करवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ऐसे में और अधिक जानकारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी