आधा घंटे की बरसात में शहर हुआ जलमग्न

जेएनएन चन्दौसी रविवार की दोपहर झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। कुछ देर की बारिश से शहर में जलभराव हो गया और मजबूरी में सड़कों पर भरे गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। सबसे बुरा हाल स्टेशन रोड का रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM (IST)
आधा घंटे की बरसात में शहर हुआ जलमग्न
आधा घंटे की बरसात में शहर हुआ जलमग्न

जेएनएन, चन्दौसी: रविवार की दोपहर झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। कुछ देर की बारिश से शहर में जलभराव हो गया और मजबूरी में सड़कों पर भरे गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। सबसे बुरा हाल स्टेशन रोड का रहा। रविवार को भी पूरे दिन उमस भरी गर्मी रही और लोग काफी परेशान रहे। दोपहर दो बजे अचानक आसमान पर बादल छाए और ठंडी हवा चलने लगी। रुक-रुक कर लगभग आधा घंटे बारिश हुई। बारिश होते ही लोगों के चेहरे खिल गए उनको लगा की आज पूरे दिन बारिश होगी। बारिश के चलते बच्चे घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए और बारिश का लुफ्त लेने लगे। महिलाएं व युवतियों ने भी छतों पर पहुंच बारिश का आनंद लिया। आधा घंटे की बारिश से नगर के फव्वारा चौक से स्टेशन रोड स्थित भगत सिंह चौक तक, जारई गेट, गोला गंज, आवास विकास, सीता रोड, बिसौली गेट, कागजी मुहल्ला आदि जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी हुई। मजबूरी में गंदे पानी से ही होकर गुजरना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद ही सड़कों से पानी उतर गया उसके बाद सड़कों पर फैली कीचड़ से लोगों को गुजरना पड़ा। नहीं मिली लोगों को राहत

चन्दौसी: रविवार की दोपहर को हुई आधा घंटे बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए ही गर्मी से राहत दी। बारिश रुकने के बाद उमस हो गई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे। उसके बाद भी लोग उमस वाली गर्मी से बेहाल हो उठे। लोगों का कहना था कि बारिश होना न होना बराबर ही रहा। पहले गर्मी से परेशान थे उसके बाद कुछ देर की बारिश ने तो मौसम में उमस और बढ़ा दी।

chat bot
आपका साथी