अधिक ब्याज वसूलने पर धरना-प्रदर्शन

सौंधन (सम्भल) भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:20 AM (IST)
अधिक ब्याज वसूलने पर धरना-प्रदर्शन
अधिक ब्याज वसूलने पर धरना-प्रदर्शन

सौंधन (सम्भल) : भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सौंधन पहुंचे। जहां उन्होंने बैंक द्वारा ऋणी किसानों से अधिक ब्याज वसूलने तथा अन्य चार्ज लगाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की तथा महाप्रबंधक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के नाम शाखा प्रबंधक सौंधन को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष कहा कि कोई भी बैंक तीन लाख तक के फसली ऋण पर किसानों से कोई भी चार्ज नहीं वसूल रही है जबकि प्रथमा बैंक किसानों से सर्विस चार्ज एवं निरीक्षण शुल्क वसूल कर उनका शोषण कर रही है। इस दौरान जयवीर सिंह यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, भृगु नंदन सिंह, सोमवीर सिंह, मेहंदी हसन, अरविद कुमार, चौधरी अर्जुन सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, गयात्री देवी, सुरेंद्र सिंह, महेश यादव, विद्या राम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी