ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर लोगों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:00 AM (IST)
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी

बबराला: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर लोगों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने इस बीच लोगों ने गंगा घाट पर हवन भी किया और कुछ लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन भी कराया। लॉकडाउन के बाद से पहली बार लोगों ने गंगा में नाव में बैठकर आनंद लिया।

शुक्रवार को ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं ने राजघाट पर गंगा स्नान भी किया एवं अपने परिवार की कुशलता की कामना की। लोग चंद्रग्रहण के कारण भी गंगा स्नान को आए। पूर्णिमा के चलते लोगों ने दोपहर में भी आकर गंगा में स्नान किया। इसके अलावा गंगा स्नान करने के बाद उन्होंने भजन और हवन भी पुरोहितों के द्वारा करवाया और बाद में गंगा पर प्रसाद वितरण किया।

chat bot
आपका साथी