बाइक चोरी करते हुए लोगों ने चोरों को पकड़ा, की धुनाई

कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी करते समय दो लोगों को लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ इतनी भड़की की उन्होंने कानून हाथ में लेकर दोनों चोरों को खुद ही सजा सुना डाली। आधा घंटे तक भीड़ ने दोनों चोरों की जमकर धुनाई की। जिसने चोरों को पकड़ने की बात सुनी वह मौके पर पहुंचा और लात घूसों से दोनों की धुनाई करता हुआ नजर आया। आधा घंटे तक बीच शहर में भीड़ का उत्पात राहगीर देखते रहे, लेकिन पुलिस का दूर-दूर तक कुछ पता नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को भीड़ के जुंगल छूड़ाया और कोतवाली लेकर पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM (IST)
बाइक चोरी करते हुए लोगों ने चोरों को पकड़ा, की धुनाई
बाइक चोरी करते हुए लोगों ने चोरों को पकड़ा, की धुनाई

चन्दौसी : कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी करते समय दो लोगों को लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ इतनी भड़की की उन्होंने कानून हाथ में लेकर दोनों चोरों को खुद ही सजा सुना डाली। आधा घंटे तक भीड़ ने दोनों चोरों की जमकर धुनाई की। जिसने चोरों को पकड़ने की बात सुनी वह मौके पर पहुंचा और लात घूसों से दोनों की धुनाई करता हुआ नजर आया। आधा घंटे तक बीच शहर में भीड़ का उत्पात राहगीर देखते रहे, लेकिन पुलिस का दूर-दूर तक कुछ पता नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और कोतवाली लेकर पहुंची।

चन्दौसी के कोतवाली थाना अंतर्गत गांव में अकबरपुर चितौरी निवासी हरेंद्र ¨सह पुत्र राकेश छात्र है। वह मंगलवार को शाम शहर स्थित शक्तिनगर में ट्यूशन पढ़ने के लिए आया था। तभी दो लोग वहां पर पहुंचे और हरेंद्र की बाइक को चोरी करने का प्रयास करने लगे। तभी शिक्षक ने उन्हें देख लिया। शिक्षक ने यह जानकारी बच्चों को दी तो वह चोरों के पीछे पड़ गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों चोरों को बच्चों ने पकड़ लिया। बच्चों ने ही दोनों चोरों की धुनाई करनी शुरू कर दी। यह जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चोरों को सजा सुनाते हुए उनकी पिटाई की। हालत यह थी कि हर कोई चोरों पर लात घूंसे बरसा रहा था। भीड़ दोनों की जान लेने पर उतारु थी। आधा घंटे तक बीच सड़क पर उत्पात होता रहा। दोनों चोरों के पकड़े भी फट गए। किसी तरह सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। दोनों आरोपितों को थाने ले आई। कोतवाल विनय कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट-

कहां थी पुलिस, क्यों लगा आधा घंटा

चन्दौसी: बीच शहर में दो चोरों की भीड़ जमकर धुनाई कर थी, लेकिन पुलिस का कुछ पता नहीं था। बीच शहर में भी पहुंचने में पुलिस को आधा घंटा लग गया। शाम के समय भी मुख्य मार्ग पर पुलिस का कुछ पता नहीं था। अगर पुलिस को पहुंचने में कुछ और समय लग जाता तो शायद यह बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि हर कोई चोरों के साथ मारपीट करने पर लगा हुआ था।

chat bot
आपका साथी