झमाझम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान

चन्दौसी (सम्भल) लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। उसके

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:04 AM (IST)
झमाझम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान
झमाझम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान

चन्दौसी (सम्भल) : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। उसके बाद निकली धूप से उमस हो गई और लोग गर्मी से बेहाल हो गए।

पिछले काफी समय से बेतहाशा गर्मी पड़ रही थी। गर्मी व लो वोल्टेज के कारण लोगों का जीना दूभर बना हुआ था। हर किसी का यह ही मानना था कि अब तेज बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बारिश तो हुई लेकिन उसके बाद गर्मी से लोग परेशान हो उठे। शनिवार को भोर से आसमान पर बादल छाए हुए थे। नौ बजे आसमान पर गहरे बादल छा जाने से अंधेरा होने लगा। करीब एक घंटे बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से सभी के चेहरे खिल उठे, बच्चों ने बारिश में नहाकर आनंद लिया। करीब एक घंटे तक चली बारिश से मुहल्ले की नाली से पानी आकर सड़कों पर भर गया। सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। इससे धान की फसल को खासा फायदा हुआ। बारिश के बाद निकली धूप से उमस हो गई। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। लोगों का कहना था कि बारिश होना न होना बराबर ही रहा। थोड़ी देर की बारिश से शहर हुआ जलमग्न शनिवार की सुबह हुई करीब एक घंटे बारिश से लोगों ने भले ही कुछ समय के लिए राहत महसूस की हो, लेकिन बारिश से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इस बारिश से शहर व मुहल्लों में जलभराव हो गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के स्टेशन रोड, मुरादाबाद गेट, सम्भल गेट, बिसौली गेट, सीता रोड, सीकरी गेट के अलावा मुहल्लों की नालियों में उफान होने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। लोगों को घर के बाहर निकलना दूभर हो गया। यह स्थिति शहर की रही। जिन मार्गो पर जलभराव हुआ उधर से शहर के लोग आने जाने के लिए परेशान रहे। बारिश से किसान के चेहरे खिले इस बारिश से जहां आमजन ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की है। वहीं ऐसे किसानों के चेहरे खिल उठे जिन्होंने धान व गन्ने की फसल की है। इस समय धान की पौध लगाई जा रही है। काफी संख्या में किसान पौध लगा भी चुके है। इन दोनों के लिए इस पानी की बेहद जरुरत थी। इस बारिश से खेतों में खासा पानी भर गया। जो धान की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है। ऐसे किसानों को भी खासा फायदा है।

chat bot
आपका साथी