बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव की समस्या से जूझे लोग

सम्भल जनपद में पिछले कई दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया था। लोग ईश्वर से गम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM (IST)
बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव की समस्या से जूझे लोग
बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव की समस्या से जूझे लोग

सम्भल: जनपद में पिछले कई दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया था। लोग ईश्वर से गर्मी से राहत के लिए बारिश की दुआ कर रहे थे। रविवार सुबह फिर से झमाझम बारिश शुरु हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं नगर में जल भराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश में छोटे छोटे बच्चे व युवाओं ने जमकर मस्ती की। एक घंटे हुई बारिश से शहर की गलियां व सड़कें जलमग्न हो गई। वहीं नगर के जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, मुहल्ला नाला, चौधरी सराय पुलिस चौकी, हसनपुर रोड़, मुहल्ला ठेर, नखासा, रुकनुद्दीन सराय आदि में जल भराव हो गया। यहां पर लोग पानी में होकर निकले। जिससे बाइक सवार व पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से सब्जी मंडी व बाजार में कीचड़ फैल गई जिससे बाजार में लोगों को खरीददारी करने में भारी परेशानी हुई। इसकी वजह से लोग बाजार में खरीददारी करन कम गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। क्योकि इस समय जनपद में धान की रोपाई की जा रही है। जिसके लिए किसानों को पानी की आवश्यकता अधिक है। वहीं मक्का की फसल में किसानों को नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी