पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोतस्कर की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

जेएनएन सम्भल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोतस्कर में से एक सम्भल के शमशाद की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है। इससे पहले भी पुलिस लगभग 29 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पांच साल में गोतस्करी करके फर्श से अर्श तक पहुंचे शमशाद की पुलिस अब तक लगभग 30 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर चुकी है। अब उसके पास सपा सरकार के दौरान अर्जित की गई कोई भी संपत्ति नहीं बची है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:40 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:40 AM (IST)
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोतस्कर की एक करोड़ की संपत्ति जब्त
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोतस्कर की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

जेएनएन सम्भल: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोतस्कर में से एक सम्भल के शमशाद की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है। इससे पहले भी पुलिस लगभग 29 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पांच साल में गोतस्करी करके फर्श से अर्श तक पहुंचे शमशाद की पुलिस अब तक लगभग 30 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर चुकी है। अब उसके पास सपा सरकार के दौरान अर्जित की गई कोई भी संपत्ति नहीं बची है।

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मियां सराय निवासी शमशाद की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोतस्कर के रूप में की जाती है। इसने सपा सरकार के शासनकाल में गोतस्करी करके करोड़ों रुपये की संपत्ति एकत्र कर ली। जिले के विभिन्न थानों में इसके खिलाफ 22 मुकदमे भी दर्ज हुए, सभी मुकदमे गोकुशी के थे। इसके खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 2003 में दर्ज हुआ। उस समय इसको गोमांस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुई तो पुलिस ने शमशाद के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया। सबसे पहले उसके मकान को पुलिस ने सील कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने लगभग दस बीघा जमीन को जब्त कर लिया। पुलिस उसकी और भी संपत्ति को खंगालती रही। अब पुलिस को जानकारी मिली कि शमशाद की एसडीएम कोर्ट के पीछे एक करोड़ 17 लाख रुपये की संपत्ति है। जिसे जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश के बाद रविवार को सीओ अरुण कुमार, नायब तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने जब्त कर लिया। यह जमीन दूसरे गोतस्कर शरीफ पहलवान का भी हिस्सा था। शमशाद को पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही गैंगस्टर के मामले में जेल भेजा था। इस दौरान पूरे मुहल्ले में मुनादी कराई गई। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि एक करोड़ 17 लाख की संपत्ति को जब्त किया गया है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गोतस्कर है।

chat bot
आपका साथी