दोपहर से दिखा बंदी का असर सड़कों पर पसरा सन्नाटा

चन्दौसी उत्तर प्रदेश सरकार के 55 घंटे की बंदी के बाद सम्भल जिले जिलाधिकारी ने दो दिन और

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:18 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:05 AM (IST)
दोपहर से दिखा बंदी का असर सड़कों पर पसरा सन्नाटा
दोपहर से दिखा बंदी का असर सड़कों पर पसरा सन्नाटा

चन्दौसी: उत्तर प्रदेश सरकार के 55 घंटे की बंदी के बाद सम्भल जिले जिलाधिकारी ने दो दिन और जिले में बंदी के आदेश दिए। सोमवार को शहर में बंदी के आदेश का पालन होता हुआ नजर आया। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रही। बंदी को सफल बनाने के लिए हर तिराहे-चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस की सख्ती व दोपहर को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के बंद होने के बाद सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल बंद रही। सड़कों पर सन्नाटा रहा।

कोरोना संक्रमितों की लगातार प्रदेश में बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शुक्रवार की रात से सोमवार की भोर तक पूरे प्रदेश में बंदी की घोषणा की। पुलिस की सख्ती के चलते शुक्रवार से सोमवार की सुबह तक पूर्णत: बंदी का असर रहा। वहीं जिले में लगातार संक्रमितों के निकलने पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कोरोना महामारी से जनता की सुरक्षा व बचाव को गंभीरता से लेते हुए सोमवार की सुबह से मंगलवार की रात तक जिले में बंदी की घोषणा की। दो दिन की बंदी होने पर बंदी का पालन कराने के लिए सोमवार की सुबह से ही कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतर आए। लोगों से घरों में रहने की अपील की। दोपहर में पुलिस की सख्ती और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद होने के बाद नगर की सड़कों पर बंदी का असर दिखा। दोपहर 1 बजे नगर की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया।

chat bot
आपका साथी