महाशिवरात्रि को लेकर नगरपालिका ने शुरू की तैयारी

चन्दौसी महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को है। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को परेशानी न हो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:08 AM (IST)
महाशिवरात्रि को लेकर नगरपालिका ने शुरू की तैयारी
महाशिवरात्रि को लेकर नगरपालिका ने शुरू की तैयारी

चन्दौसी: महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को है। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को परेशानी न हो इसको लेकर नगरपालिका गंभीर हो गई है। गुरुवार नगर पालिका ईओ ने जल निगम के कर्मचारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और जर्जर सड़क की मरम्मत व गड्ढ़ों को भरने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।

नगर में हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आने पर कांवड़ियों को कोई परेशानी हो इसको लेकर नगरपालिका ईओ राजकुमार ने गुरुवार को जल निगम के एई देवेन्द्र कुमार, जोगेन्द्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ शोभायात्रा निकाले जाने व मझावली से नगर में प्रवेश होने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। ईओ ने बताया की निरीक्षण के दौरान करेली से पंप हाउस व ईदगाह से खुर्जागेट नलकूप तक कैथल गेट पुलिस चौकी से रामबाग मंदिर की ओर वाली सड़क, खुर्जा गेट बड़े पुल से अजंता टाकीज मोड तक की सड़क जर्जर हालत में है, इन सड़कों को महाशिवरात्रि से पहले आठ मार्च तक मरम्मत कराई जाएगी। नगर के मुख्य मार्गों व शिव बारात मार्ग को भी गड्ढ़ा मुक्त किया जाएगा। इसके साथ सफाई कर्मचारियों से महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के साथ कांवड़ शोभायात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्देशित किया। इनसेट

शहर में सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने की उठाई सभासदों ने मांग

चन्दौसी: गुरुवार को नगर पालिका सभासदों ने ईओ नगर पालिका के साथ बैठक की। बैठक में सभासदों ने महाशिव रात्रि पर्व पर शहर में सफाई व्यवस्था के साथ पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को लेकर दुरूस्त रखने की मांग की।

सभासदों ने कहा महाशिवरात्रि पर्व का लोगों में बहुत महत्व है और हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम के साथ मनाते है। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शहर में गाजे बाजों के साथ धूमधाम से कांवड़ शोभायात्रा निकली जाएगी। इसके साथ पूरी रात कांवड़ लेकर शिवभक्त शहर में भ्रमण करते हैं और जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भंड़ारों का आयोजन किया जाता है। इसलिए उनकी मांग है कि महाशिवरात्रि के साथ पूर्व संध्या व रात को नगर में सफाई व्यवस्था के साथ पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। बैठक में तरुण कुमार नीरज, जेई केके अग्रवाल, अनुज कुमार, लक्ष्मनप्रसाद, प्रियंका सिंह, देवेन्द्र कुमार, अवनेश गुप्ता, अंशुल कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी