सरकारी रजिस्टरों में पक रहा मासूमों का निवाला

जेएनएन सम्भल रजपुरा ब्लाक क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने वाले बचों को वहां पर बनने वाला मिड-डे मील नहीं मिल रहा है। जबकि रजिस्टरों में उसको पकाते हुए सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं जब मध्याहन भोजन न बनाए जाने के बारे में जानकारी की गई तो विभाग के जिम्मेदार सहित संबंधित अन्य लोग भी कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:35 PM (IST)
सरकारी रजिस्टरों में पक रहा मासूमों का निवाला
सरकारी रजिस्टरों में पक रहा मासूमों का निवाला

जेएनएन, सम्भल : रजपुरा ब्लाक क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वहां पर बनने वाला मिड-डे मील नहीं मिल रहा है। जबकि रजिस्टरों में उसको पकाते हुए सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं जब मध्याहन भोजन न बनाए जाने के बारे में जानकारी की गई तो विभाग के जिम्मेदार सहित संबंधित अन्य लोग भी कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए।

रजपुरा ब्लाक क्षेत्र में गांव निरयावली के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में बने हुए हैं। जहां पर दोनों विद्यालय में करीब 301 बच्चों के नाम रजिस्टर में दर्ज हैं, लेकिन मंगलवार को करीब 180 छात्र-छात्राएं ही विद्यालय में उपस्थित थे। मगर विद्यालय प्रबंधन की तरफ से छात्र-छात्राओं के लिए मध्याहन भोजन की व्यवस्था नहीं कराई गई थी। ऐसे में मध्याहन भोजन के बारे में जानकारी करने पर जिम्मेदार अध्यापक, बीईओ और डीलर से जानकारी की गई तो सभी ने अलग-अलग कारण बताया और मुख्य कारण बताने से बचते नजर आए। बोले जिम्मेदार

विद्यालय में मौजूद सिलिडर में गैस खत्म हो गई थी और मैं लखनऊ में धरने पर बैठा हूं। इस वजह से मध्याहन भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

सुरेश चंद्र, इंचार्ज, विद्यालय

राशन डीलर के यहां से राशन नहीं मिल पाया है और कुछ जरूरी मसाले भी उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से मध्याहन भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। लाल सिंह, सहायक अध्यापक

डीलर के यहां से राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस वजह से मध्याहन भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। सुल्तान अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी राशन पहले से ही हमारे यहां से उपलब्ध करा दिया गया है, जिसकी पर्ची हमारे पास मौजूद है। विशना देवी, राशन डीलर

chat bot
आपका साथी