झंडा ही नहीं टीशर्ट व कैप भी तिरंगा

सरायतरीन जासं गणतंत्र दिवस के लिए आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां नगर में शुरू हो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:51 PM (IST)
झंडा ही नहीं टीशर्ट व कैप भी तिरंगा
झंडा ही नहीं टीशर्ट व कैप भी तिरंगा

सरायतरीन, जासं: गणतंत्र दिवस के लिए आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां नगर में शुरू हो गई हैं। वही बाजार भी तिरंगे के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे है। दुकानों पर पगड़ी, टोपी, टी- शर्ट, हेयर पिन, हाथ में बांधने वाले बैंड बिक रहे है, इसके साथ ही सरकारी विभागों में भी गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड और ध्वजारोहण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

गणतंत्र दिवस पर्व किसी धर्म या जाति का नहीं है। बल्कि यह तो पूरे देश के लिए ही किसी त्योहार से कम नहीं है। इस बार गणतंत्र दिवस मंगलवार को देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए सभी ने अपने अपने ढंग से तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूल कालेज में कोरोना के मद्देनजर रैलियां नही निकली जाएंगी, लेकिन कार्यक्रम होने पर बच्चे रिहर्सल कर रहे हैं। बाजारों में भी दुकानों पर तिरंगा झंडा व उसी रंग में अन्य सामग्री से सज गई हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि गणतंत्र दिवस आने वाला हैं। बाजार में हर तरफ तिरंगे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अलग अलग साइज के तिरंगे, रिबिन, टी शर्ट, हाथ में बांधने वाले बैंड, कैप आदि के अलावा मिठाई की दुकानों पर भी तिरंगा मिठाई देखने को मिल रही हैं। गिफ्ट आइटमं की दुकानों पर घड़ी व स्टैंड वाले झंडे मिल रहे हैं। नगर के तहसील रोड, शंकर कालेज चौराहा, डाकखाना मार्ग पर दुकानें सजी हुई दिखाई दे रही हैं। वही सरायतरीन हयातनगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी दुकानों पर गणतंत्र दिवस पर तिरंगे झंडे की बिक्री हो रही हैं।

...

बाजार में उपलब्ध तिरंगा ओर अन्य सामान

कपड़े का तिरंगा- 100 से 200

मध्य साइ•ा का- 50 से 150

छोटा साइज- 50 से 100

कपड़े व कागज के झंडे छोटे साइज 10 से 20, ब्रॉच पांच से 40, कैप पांच से 30, हाथ में बांधने वाला तिरंगा बैंड पांच से 10, तिरंगा रिबन 10 से 30, टेबल स्टैंड वाला तिरंगा 75 से 100 और तिरंगा हाथ घड़ी 100 से 120, टी शर्ट 60 रुपये में बिक रही हैं।

chat bot
आपका साथी