महिला को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूटे

गवां क्षेत्र में बदमाशों ने दिव्यांग के घर को निशाना बना लिया। दीवार फांदकर अंदर घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जेवर व नकदी लूट ली। मौका पाकर महिला ने शोर मचाया तो सभी फरार हो गए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। लूट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:24 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:24 AM (IST)
महिला को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूटे
महिला को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूटे

गवां, जासं: गवां क्षेत्र में बदमाशों ने दिव्यांग के घर को निशाना बना लिया। दीवार फांदकर अंदर घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जेवर व नकदी लूट ली। मौका पाकर महिला ने शोर मचाया तो सभी फरार हो गए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

लूट की वारदात रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी की है। गांव निवासी अकरम दिव्यांग है। वह खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की रात वह खेतों में पानी लगाने चला गया था। घर में उसकी पत्नी और पांच साल का बेटा था। आरोप है कि देर रात कुछ बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। आहट होने पर महिला की आंख खुली तो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। धमकाते हुए बदमाशों ने कान के कुंडल, नथुनी व करीब चार सौ रुपए लूट लिए। इस बीच मौका पाकर महिला ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग भी जग गए। जिस पर बदमाश धमकाते हुए फरार हो गए। सूचना पर अकरम भी मौके पर आ गया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

chat bot
आपका साथी