महिलाओं को दिए कानून के टिप्स

बहजोई (सम्भल) प्राथमिक विद्यालय आटा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों और माताओं अभिभावकों को बुलाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:43 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:43 AM (IST)
महिलाओं को दिए कानून के टिप्स
महिलाओं को दिए कानून के टिप्स

बहजोई (सम्भल) : प्राथमिक विद्यालय आटा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों और माताओं, अभिभावकों को बुलाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। उनको सहेली लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन चयनिका प्रधानाध्यापिका द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में आरती, मीना, रचना व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।

उधर, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंजू भदौरिया की देखरेख में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मंडी समिति परिसर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों एवं कानूनों की जानकारी दी गई। महिला सेल प्रभारी एसआई कुमुद रानी, पूनम अरोरा, नूतन चौधरी, कांस्टेबल नीलम चौहान, मीना, राजवती, गुड़िया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी