मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

जेएनएन सम्भल तीन दिन पहले रोटी विक्रेता को चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार की दोपहर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से चली गोली आरोपित के पैर में लग गई। आरोपितों की तरफ से की गई फायरिग में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। मौके से भागे दूसरे आरोपित को पुलिस ने कांबिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:36 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:36 AM (IST)
मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, सिपाही भी घायल
मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

जेएनएन, सम्भल: तीन दिन पहले रोटी विक्रेता को चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार की दोपहर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से चली गोली आरोपित के पैर में लग गई। आरोपितों की तरफ से की गई फायरिग में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। मौके से भागे दूसरे आरोपित को पुलिस ने कांबिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची गई थी।

शुक्रवार की दोपहर मुहल्ला चमन सराय में रोटी विक्रेता रिहान निवासी सरायतरीन कोटला की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रिहान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सलमान, सालिम और जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित स्वजन ने बहजोई-सम्भल मार्ग पर शनिवार को जाम भी लगाया था। रविवार को कोतवाल विकास कुमार सक्सेना पुलिस टीम के साथ मुरादाबाद रोड पर अपरोपितों की तलाश में जा रहे थे। तभी सूचना मिली कि बाइपास पर हत्यारोपित दो भाई बाइक से कही जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम को देखते ही हत्यारोपितों ने फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी फायरिग की। गोली लगने से सलमान घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि इसका भाई सालिम मौके से भाग गया। उधर सिपाही लोकेंद्र के हाथ में भी गोली लग गई। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्रा, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल के अलावा हयातनगर, नखासा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजकर मौके से भागे दूसरे आरोपित की तलाश में जंगल में कांबिग शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने एक बंद पड़़ी फैक्ट्री के पीछे से दूसरे आरोपित सालिम को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक तमंचा, चाकू व बाइक मिली है। एसपी ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी