जिले में मात्र एक दिन के लिए बची ऑक्सीजन

ऑक्सीजन की किल्लत जिले में भी होने लगी हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के पास मात्र शनिवार तक के लिए ऑक्सीजन है। जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो स्वास्थ्य विभाग के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। मरीजों की सांसें संकट में पडृ जाएंगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द इंतजाम हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:23 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:23 AM (IST)
जिले में मात्र एक दिन के लिए बची ऑक्सीजन
जिले में मात्र एक दिन के लिए बची ऑक्सीजन

जेएनएन, सम्भल: ऑक्सीजन की किल्लत जिले में भी होने लगी हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के पास मात्र शनिवार तक के लिए ऑक्सीजन है। जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो स्वास्थ्य विभाग के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। मरीजों की सांसें संकट में पड़ जाएंगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द इंतजाम हो जाएगा।

सिलवेंजा, एशियन और नरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना एलटू अस्पताल बनाया गया है। यहां पर प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस समय एशियन में 46, सिलवेंजा 27, नरौली में पांच मरीज भर्ती हैं। इनमें से तमाम मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग क सामने ऑक्सीजन की पूर्ति रखने के लिए काफी प्रयास करने पड़ रहे हैं। इस समय स्वास्थ्य विभाग के ऑक्सीजन के बड़े 75 और छोटे सिलिडर 63 हैं। अगर शनिवार की शाम तक स्वास्थ्य विभाग ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर सका तो संकट होगा। डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार की शाम तक की ऑक्सीजन है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जल्द ऑक्सीजन की व्यवस्था कर ली जाएगी। जिले में लगेगें दो ऑक्सीजन प्लांट, नहीं होगी किल्लत

बढ़ती ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए सम्भल प्रशासन ने प्लांट लगाने का निर्णय लिया हैं। इसके लिए प्रशासन ने जनसहयोग से एक प्लांट की व्यवस्था कर ली हैं। यह प्लांट जल्द ही शुरू हो जाएगा। उसके बाद जिले को ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी। जबकि दूसरा प्लांट भी जल्द शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शुक्रवार को एडीएम कार्यालय पर अधिकारियों की साथ बैठक की। इसमें पुलिस, प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग शामिल था। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों का उपचार करने के लिए बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ऑक्सीजन की जिले में कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिले में जनसहयोग से एक प्लांट जल्द शुरू होने वाला हैं। जबकि दूसरा प्लांट भी जनसहयोग से जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों की निगरानी रखी जाए। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सहयोग करना चाहता हैं तो वह अपनी तहसील के एसडीएम से संपर्क कर सकता हैं।

chat bot
आपका साथी