सावन के दूसरे सोमवार को चंद लोगों ने ही किया जलाभिषेक

सम्भल नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:10 AM (IST)
सावन के दूसरे सोमवार को चंद लोगों ने ही किया जलाभिषेक
सावन के दूसरे सोमवार को चंद लोगों ने ही किया जलाभिषेक

सम्भल: नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जलाभिषेक किया। सेवादारों व पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिग कर मंदिर में प्रवेश कराया। साथ ही मंदिर के घंटों को कपड़े से बांध दिया गया था। जिससे की कोई घंटा को हाथ न लगा सके। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। ऐसे में भोले भक्त कांवड़ नहीं ला सके। प्रत्येक वर्ष सावन माह में शिवालय भोले के जयकारों से गूंजते थे, लेकिन इस बार माहौल अलग है। उसके बाद भी सावन के दूसरे सोमवार को नगर के सूर्यकूंड मंदिर व सरायतरीन के पक्काबाग स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही महिला व पुरुषों की लाइन लगनी शुरु हो गई थी। मंदिर के मैन गेट पर सेवादारों व पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिग, सैनिटाइज व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करने दिया। कुछ श्रद्धालुओं ने मास्क नहीं लगा रखा था उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। मंदिर में चार से पांच लोगों को एक बार में पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में लगे घंटों पर कपड़ा बांध दिया था। जिससे की कोई भी श्रद्धालु घंटों को छू न सके। मंदिर के मंहत भी श्रद्धालुओं को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते रहे।

chat bot
आपका साथी