सामाजिक संगठनों ने मनाया पर्यावरण दिवस

शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं व सामाजिक संगठनों ने नगर में जगह जगह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:01 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:01 AM (IST)
सामाजिक संगठनों ने मनाया पर्यावरण दिवस
सामाजिक संगठनों ने मनाया पर्यावरण दिवस

जागरण संवाददाता चन्दौसी: शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं व सामाजिक संगठनों ने नगर में जगह जगह पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की अपील की।

श्री नारायण सेवा समिति ने हनुमानगढ़ी स्थित जगदीश शरण सराफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण किया। रामसेवक शर्मा, हरीश कठैरिया, डॉ. जयशंकर दुबे, विनोद शर्मा, चंद्रपाल, राजीव कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर सर्व जागरुकता अभियान ने सीता रोड स्थित मूंछ वाले शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। राष्ट्रीय संयोजक कवि माधव मिश्र ने कहा कि घने जंगलों को काटा जा रहा है। पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण हम सबको प्रभावित कर रहा है। देवेन्द्र प्रसाद शर्मा, बृजेन्द्र प्रसाद तिवारी, दिनेश चन्द्र, प्रमोद कुमार, रोशन लाल, अतुल शंखधार, रामानुज पाठक आदि मौजूद रहे। उधर भारतीय मानव कल्याण समिति ने पौधारोपण कर इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. टीएस पाल आदि मौजूद रहे। उधर सक्षम सेवा संस्था ने नगर के मयूर विहार आवास विकास में पौधारोपण किया। नूतन चौधरी, रेखा रस्तोगी, आरती सिंह, नूतन चौधरी, प्रीति मिश्रा, शिखा सिंह, नीलम आदि मौजूद रही। पंजाबी कालोनी में आराध्य वूमैन चाइल्ड फेलवेयर सोसायटी ने पार्क में एमएसी ट्रयूबलन पीठासीन अधिकारी राजीव भारती व उनकी पत्नी रेनू भारती द्वारा ने पौधरोपण किया। पूनम अरोरा, पुष्पा मल्होत्रा, रानी अरोरा, किरन शर्मा, गिरीश कुमार, पूजा सूरी आदि मौजूद रही। मानवाधिकार एवं सामजिक सुरक्षा प्रहरी ने कोतवाली परिसर में पौधरोपण किए। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह, ब्रजेश सिंह चौहान, डॉ. योगेन्द्र मोहन शास्त्री, रेखा सैनी, केजी गुप्ता रहे। हरित धरा समिति के संरक्षक पुनीत कुमार प्रजापति ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उधर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली ने लाइंस कालोनी में पौधरोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। सीमा वर्मा, सरोज शर्मा,शशिवाला, दीप्ती दुबे, अंजू राजपूत, रंजना शर्मा आदि मौजूद रही। उधर वन विभाग द्वारा गांव अल्हेदादपुर चंपू में अटल पौधशाला में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। वन क्षेत्राधिकारी नजाकत हुसैन ने पौधशाला परिसर में पौधरोपण किया। विदेश पाल सिंह, तारादत्त तिवारी, पप्पू सिंह, संगीता भार्गव, प्रधान मूलचंद आदि मौजूद रहे। वहीं मालवीय चौक पर उप्र भारत स्काउट व गाइड के तत्चाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य, जिला गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव, डा राजीव कुमार वा‌र्ष्णय, विनोद कुमार वैश्य, मोहित कुमार, प्रिंस शर्मा, अन्नया वा‌र्ष्णय आदि मौजूद रहे। ऑनलाइन ड्रांइग विद स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

चन्दौसी: पर्यावरण मित्र समिति के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन ड्रांइग विद स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 90 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी विजेताओं को पेटीएम या ऑनलाइन के माध्यम पुरस्कार दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी