सम्भल में धान की ट्रैक्टर-ट्रालियों का रेला, जाम खुलवाने में पुलिस का छूट रहे पसीने

सरकारी क्रय केंद्र पर धान नाम मात्र का आ रहा है। लेकिन आढ़तियों के यहां धान काफी आ रहा है। सोमवार को काफी किसान धान बेचने मंडी पहुंचे। इससे उनकी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों से मंडी से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:31 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:31 AM (IST)
सम्भल में धान की ट्रैक्टर-ट्रालियों का रेला, जाम खुलवाने में पुलिस का छूट रहे पसीने
सम्भल में धान की ट्रैक्टर-ट्रालियों का रेला, जाम खुलवाने में पुलिस का छूट रहे पसीने

जासं, सम्भल : सरकारी क्रय केंद्र पर धान नाम मात्र का आ रहा है। लेकिन, आढ़तियों के यहां धान काफी आ रहा है। सोमवार को काफी किसान धान बेचने मंडी पहुंचे। इससे उनकी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों से मंडी से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। जाम खुलवाने को यातायात व कोतवाली पुलिस को पसीना बहाना पड़ रहा है।

शहर के मंडी समिति परिसर में पांच सरकारी क्रय केंद्र बने है। लेकिन, क्रय केंद्र पर केवल मोटा धान खरीदा जा रहा है। लेकिन, क्षेत्र के किसानों ने मोटे धान के साथ पतले धान की खेती ज्यादा की है और अब किसान धान को बेचने के लिए मंडी में आना शुरु हो गया है। मंडी में आढ़तियों ने किसानों को धान की फसल पर बेहतर दाम मिलने पर काफी किसान धान लेकर पहुंच रहे है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सुबह से ही भारी संख्या में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर किसानों का पहुंचना शुरु हो गया। देखते-देखते पूरी मंडी में हर तरफ किसान के धान से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ही नजर आ रही थे। सुबह 10 बजे तक आलम यह हो गया कि पूरा मंडी परिसर के चप्पे चप्पे के साथ मंडी से लेकर सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी- लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक्टर-ट्रालियों के चलते मुरादाबाद बाइपास रोड पर सड़क के दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस, यातायात पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गये। काफी मशक्कत के बाद यातायात व कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाया। उसके बाद दोपहर तक ट्रैक्टर-ट्रालियों को सड़क के एक तरफ खड़ा कराकर यातायात सुचारु कराया। जाम में लोगों के साथ स्कूली बच्चों को जाम में फंसकर काफी दिक्कते हुई।

chat bot
आपका साथी