श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

बबराला राजघाट गंगा घाट बबराला पर कार्तिक पूर्णिमा पर सैकडों श्रद्धालु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:42 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, बबराला: राजघाट गंगा घाट बबराला पर कार्तिक पूर्णिमा पर सैकडों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा पर पंडितों से कथा सुनकर अपने मृतक परिजनों की आत्मा शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान के साथ मुंडन संस्कार भी कराए गये।

रविवार को राजघाट गंगा घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। साथ ही श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी गंगा घाट पर स्थित मंदिरों पर जाकर पूजा अर्चना भी की। गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के दौरान हवन यज्ञ भी कराया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन धर्मशालाओं में कराया, इसके अलावा भूखे, असहाय लोगों को प्रसाद वितरित किया। पंडित हरेश शर्मा ने बताया कि पितरों के निमित्त भूखे लोगों में भोजन के रूप में मीठे चावल जरूर बांटने चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। इस दिन सुबह गंगा स्नान, ध्यान करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं और किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से करने से आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

गंगा घाट राजघाट पर आए सैकड़ों श्रद्धालुओं में से कुछ ने गंगा स्नान करने के बाद कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। इसके अलावा गांव ग्रामीण इलाके से आने वाली महिलाओं ने घाटों पर जाकर पूजा-अर्चना करने के बाद राजघाट पर आये दुकानों पर चाय पकौड़ी की दुकानों पर चने की चाट और पकौड़ी की स्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी