रेलवे स्टेशन के पास गिरी हाईटेंशन लाइन, थम गए वाहनों के पहिये

जेएनएन चन्दौसी शनिवार की दोपहर अचानक स्टेशन रोड पर बिजली के तीन तार टूटकर गिर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM (IST)
रेलवे स्टेशन के पास गिरी हाईटेंशन लाइन, थम गए वाहनों के पहिये
रेलवे स्टेशन के पास गिरी हाईटेंशन लाइन, थम गए वाहनों के पहिये

जेएनएन, चन्दौसी : शनिवार की दोपहर अचानक स्टेशन रोड पर बिजली के तीन तार टूटकर गिर गए। जर्जर तार कई सालो से लटके थे और इन्हें बदला नही गया था। जर्जर तार जब गिरे तो नीचे राहगीर थे और रेलवे स्टेशन होने की वजह से भीड़ थी। तार सीधे नीचे बैठी एक बुजुर्ग महिला के पास पास गिर गए। वह चल नहीं सकती थीं। ऐसे में उन्होने बैठे-बैठे ही खिसकना किया। दुकानदार भी तार गिरते देख अंदर दुबक गए। दस से 15 मिनट बाद जब लाइन कटी तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान स्टेशन रोड पर अच्छा खासा जाम लग गया।

दोपहर 12 बजे के करीब जर्जर पोल पर लटका तार अचानक से गिर गया। 11 हजार की लाइन का तार गिरने से स्पार्किंग की आवाज आने लगी। तार नीचे गिरा तो उसमें भी आग निकल रही थी। आसपास के लोग समय रहते भाग गए। हाल यह था कि वहां बड़ी घटना हो सकती थी। जो जहां था वहीं रूक गया। वाहन की रफ्तार भी थमी। तार से बच कर भाग रही बुजुर्ग महिला को स्थानीय लोगों ने रोका। लेकिन वह तब तक जर्जर पोल की तरफ बढ़ चुकी थीं। लेकिन इसी बीच बिजली की सप्लाई कटी तो आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। गल चुका है पोल

चन्दौसी : स्टेशन रोड पर जो बिजली के खंभे लगे हैं उसमें एक तो पूरी तरह से गल चुका है। इसके अलावा पास का एक पोल झुका हुआ है। जो कभी भी राहगीरों पर गिर सकता है। तार गिरने की सूचना मिली थी। सप्लाई तत्काल ही बंद करा दी गई है। बाद में तार हटाते हुए तार को चेंज कर दिया गया है।

पुनीत दुबे, उप खंड अधिकारी चन्दौसी शहर

सम्भल के साथ ही चन्दौसी में भी जर्जर तार बदले जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत उपकेंद्रों की क्षमता भी बढ़ रही है साथ ही नए उपकेंद्र की कवायद भी चल रही है। जो भी तार पुराने हैं उन्हें बदले जाने के लिए योजना संचालित है। अगले तीन से चार सालों के अंदर काफी कुछ बदलाव नजर आएगा।

राकेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड सम्भल

chat bot
आपका साथी