सफाई कर्मचारियों की पांच दिन पुरानी हड़ताल समाप्त

बबराला (सम्भल) विगत 5 दिनों से सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल शुक्रवार की शाम खत्म हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 01:44 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:44 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों की पांच दिन पुरानी हड़ताल समाप्त
सफाई कर्मचारियों की पांच दिन पुरानी हड़ताल समाप्त

बबराला (सम्भल) : विगत 5 दिनों से सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल शुक्रवार की शाम खत्म हो गई। हड़ताल समाप्त कराने में नायब तहसीलदार, सांसद प्रतिनिधि का योगदान रहा। सफाई कर्मियों का मांगों का ज्ञापन भी ईओ व चेयरमैन को दिया।

नगर में साफ सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लग गये थे। यहां बता दें कि सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके अलावा 12 सफाई कर्मचारियों को भी हटा दिया गया था। इसी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से साफ सफाई करनी बंद कर दी थी जिससे नगर में कूड़े के ढेर लग गये थे। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार संजीव कुमार और सांसद प्रतिनिधि सुधीर मल्होत्रा ने आकर सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने 5 दिन पूर्व शुरू की हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी।

इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के नगर अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वाल्मीकि,राहुल, सतेंद्र कुमार, सुरेश चन्द्र वाल्मीकि, कृष्णा, राजेश, सोनू, मालती देवी, जयमंती देवी, जयप्रकाश, विनोद, दिनेश, रविद्र कुमार, जीतेन्द्र, बबलू आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी