बुद्धि-विवेक के साथ सोशल मीडिया पर विचार व्यक्त करें : भुवनेश

सम्भल भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री भुवनेश राघव ने कहा कि सोशल मीडिया समाज के लिए अपनी भावना व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:35 AM (IST)
बुद्धि-विवेक के साथ सोशल मीडिया पर विचार व्यक्त करें : भुवनेश
बुद्धि-विवेक के साथ सोशल मीडिया पर विचार व्यक्त करें : भुवनेश

सम्भल : भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री भुवनेश राघव ने कहा कि सोशल मीडिया समाज के लिए अपनी भावना व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। बुद्धि एवं विवेक के साथ सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करें। अन्यथा स्वयं की छवि के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की छवि को भी नुकसान होगा। वह गुरुवार को पवांसा के श्रीमती मनोरमा राघव आदर्श इंटर कॉलेज दो दिवसीय प्रशिक्षण के तृतीय सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपना विचार रखते हुए मर्यादित संवैधानिक संसदीय एवं लोकप्रिय शब्दों का प्रयोग करें। भारतीय जनता पार्टी देश की सर्वोत्तम पार्टी है इसलिए कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि राष्ट्रीय हित एवं भारत माता को केंद्रित करके ही सोशल मीडिया का प्रयोग करें। इसके विपरीत व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करने से बचें। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ही संस्कारित हैं। सोशल मीडिया पर उनके संस्कार अनुशासन एवं आदर्श प्रतीत होने चाहिए। सत्र की अध्यक्षता अनुपम मिश्रा एवं संचालन मंडल अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर श्याम राघव, सत्यवीर राघव, डॉ वीरेश यादव, सत्य प्रकाश यादव, लालू यादव,रामशरण यादव, चौधरी हेम सिंह, अजयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी