पोलिग पार्टियों को की गई वाहनों की व्यवस्था

सभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए रवाना होने वाली पोलिग पार्टियों के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई। सहायक प्रभारी यातायात व्यवस्था अभय प्रताप ने बताया कि जनपद में लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बड़ा फील्ड मैदान से रवाना होने वाली पोलिग पार्टियों के लिए छोटे बड़े वाहनों की व्यवस्था कर ली गयी है। वाहनों को बड़ा फील्ड मैदान सार्वजनिक पार्क पर एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 406 बसों मिनी बसों स्कूल बसों तथा 350 हल्के वाहनों आदि का अधिग्रहण किया गया है। हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। समस्त अधिग्रहण वाहन स्वामियों व स्कूल संचालकों को निर्देशित कर दिया गया है कि सभी वाहन 21 अप्रैल को प्रात आठ बजे कलेक्ट्रेट निकट बड़ा फील्ड मैदान उपलब्ध करा दें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:18 AM (IST)
पोलिग पार्टियों को की गई वाहनों की व्यवस्था
पोलिग पार्टियों को की गई वाहनों की व्यवस्था

बहजोई: जनपद में लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए रवाना होने वाली पोलिग पार्टियों के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई। सहायक प्रभारी यातायात व्यवस्था अभय प्रताप ने बताया कि जनपद में लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बड़ा फील्ड मैदान से रवाना होने वाली पोलिग पार्टियों के लिए छोटे बड़े वाहनों की व्यवस्था कर ली गयी है। वाहनों को बड़ा फील्ड मैदान, सार्वजनिक पार्क पर एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 406 बसों, मिनी बसों, स्कूल बसों तथा 350 हल्के वाहनों आदि का अधिग्रहण किया गया है। हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। समस्त अधिग्रहण वाहन स्वामियों व स्कूल संचालकों को निर्देशित कर दिया गया है कि सभी वाहन 21 अप्रैल को प्रात: आठ बजे कलेक्ट्रेट निकट बड़ा फील्ड मैदान उपलब्ध करा दें।

chat bot
आपका साथी