ईद मिलादुन्नबी का जश्न सादगी और शारीरिक दूरी के साथ मनाया

चन्दौसी (सम्भल) नगर के जारई गेट स्थित मदरसा गोसूल आलम में आल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जश्न सादगी और शारीरिक दूरी के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:35 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:35 AM (IST)
ईद मिलादुन्नबी का जश्न सादगी और शारीरिक दूरी के साथ मनाया
ईद मिलादुन्नबी का जश्न सादगी और शारीरिक दूरी के साथ मनाया

चन्दौसी (सम्भल) : नगर के जारई गेट स्थित मदरसा गोसूल आलम में आल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जश्न सादगी और शारीरिक दूरी के साथ मनाया गया। जुमे की नमाज के बाद हुए इस कार्यक्रम में उलमाओं ने मुहम्मद साहब की जिदगी पर रोशनी डाली।

हाफिज मतीन अशरफी ने कहा कि आज हुजूर की पैदाईश का दिन है। उन्होंने दीन इस्लाम का एक-एक रुकन हमें पहुंचाया और खुद अमल करके दिखलाया। हम सबको नबी के तरीके पर चलकर जिदगी गुजारनी है, तभी हम लोग सच्चे आशिके रसूल कहलाएंगे। इस दौरान हाजी शाह आलम मंसूरी, हाफिज रईस, सूफी अबरार, हाफिज अकिब, हाफिज लईक, मुलाना सुहेल, हाफिज अस•ाद रजा, नजर मुहम्मद आदि मौजूद रहे। उधर, नगर के कागजी मुहल्ला स्थित सलमानी मस्जिद पर शुक्रवार को मदरसा का़दरी नौशाही गोसूल उलूम द्वारा कोरोना का पालन करते हुए तक हजरत मुहम्मद साहब की याद में तकरीर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर काजी मरगूब ने बताया कि नवी की सुन्नतों पर अमल करके ही कामयाबी हासिल होगी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के सभी मुहल्लों को लाइटों से सजाया गया है। सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस साल शहर में जुलूस नहीं निकला गया। अंत में कोरोना संक्रमण के दौरान मुस्लिम एकता संघ द्वारा गरीब, असहायों की मदद करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान शौकत सलमानी, हाजी कलीम अनवर, मुहम्मद नजर कुरैशी एडवोकेट, सगीर सैफी, शाहबुद्दीन सलमानी, हाफिज फहीम, हाफिज आसिफ आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी