रिमझिम बरसात से मौसम में ठंडक, गर्मी से मिली राहत

जेएनएन सम्भल/चन्दौसी बुधवार की सुबह से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक जारी रही। गुरुवार को कुछ देर तक रिमझिम बरसात के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिसके बाद मौसम में ठंडक हो गई। दिनभर यही आलम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। यही हाल सम्भल का भी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:01 AM (IST)
रिमझिम बरसात से मौसम में ठंडक, गर्मी से मिली राहत
रिमझिम बरसात से मौसम में ठंडक, गर्मी से मिली राहत

जेएनएन, सम्भल/चन्दौसी: बुधवार की सुबह से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक जारी रही। गुरुवार को कुछ देर तक रिमझिम बरसात के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिसके बाद मौसम में ठंडक हो गई। दिनभर यही आलम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। यही हाल सम्भल का भी रहा।

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा था। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया था। बुधवार की सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन जारी रही। शाम तक कभी तेज और कभी हल्की बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बुधवार की रात और फिर गुरुवार की सुबह भी बारिश जारी रही। रिमझिम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के बाद पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। गर्मी कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

किसानों के चेहरों पर रौनक

चन्दौसी: कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की बुधवार को मुराद पूरी हो गई। सीजन में लंबे अंतराल के बाद जरूरत के समय दो दिन पहले झमाझम बारिश हुई। किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जलभराव को लेकर गंभीरता बरतें अधिकारी-डीएम

संवाद सहयोगी, बहजोई: कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम संजीव रंजन ने कहा कि बरसात के दौरान कई जगह से शिकायतें मिली हैं कि नालियों में पानी का बहाव काफी ऊंचा जा रहा है। जिससे आमजन को समस्या हो रही है और लोगों को कई घंटे तक पानी निकासी का इंतजार करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। कई कस्बों में जलभराव की समस्या के संबंध में स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोई पहल या समाधान नहीं किया गया है। जो कि निदनीय है। उन्होंने कहा कि यह सभी समस्याएं नगर के निकट बने तालाबों को पाटने या उन को नष्ट करने से आई हैं।

उन्होंने कहा कि अब निकट भविष्य में इनके समाधान के लिए संबंधित विभाग यह स्थानीय प्रशासन के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बरसात के दौरान जल की निकासी त्वरित रूप से हो। नगर के निकट के गांव में तालाब को चयनित किया जाए और इसकी सूचना स्थानीय राजस्व प्रशासन को देते हुए समाधान किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एडीएम के के अवस्थी, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी