भाजपा और सपा में जिपं अध्यक्ष पद को लेकर कड़ा मुकाबला

जेएनएन सम्भल जिले को शनिवार को नया जिला पंचायत अध्यक्ष मिल जाएगा। मतदान कराने के लिए प्रशासन न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 12:45 AM (IST)
भाजपा और सपा में जिपं अध्यक्ष पद को लेकर कड़ा मुकाबला
भाजपा और सपा में जिपं अध्यक्ष पद को लेकर कड़ा मुकाबला

जेएनएन, सम्भल: जिले को शनिवार को नया जिला पंचायत अध्यक्ष मिल जाएगा। मतदान कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। उधर सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। दोनों प्रत्याशी अब भी जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात जुटे हुए है।

सम्भल जिले में 35 जिला पंचायत सदस्य है। जिस प्रत्याशी के पक्ष में 18 सदस्य मतदान करेंगे वही जिले का नया जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। भाजपा ने जहां डॉ. अनामिका यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने प्रिया उर्फ प्रीति यादव को उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशी जीत के लिए दिन रात मेहनत में लगे हुए है। सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है। अब चुनाव में मात्र एक दिन शेष रह गए है तो चुनाव ने और भी तेजी पकड़ ली है। उधर पुलिस प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की तैयारी कर ली है। उधर मिली जानकारी के अनुसार सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। कुछ दिनों पहले तक यहां सपा में भितरघात नजर आ रहा था, लेकिन नामांकन के दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया था। उसका असर अब देखने को मिल रहा है।

एक दूसरे के सदस्यों पर भी नजर

सम्भल: भले ही भाजपा और सपा जीत का दम भर रहे हो, लेकिन अब भी दोनों प्रत्याशियों ने सदस्यों से संपर्क करने काम छोड़ा नहीं है। अब भी दोनों प्रत्याशी संपर्क करने पर लगे हुए हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कुछ सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए सपा भी पूरे प्रयास कर रही है। अब यह तो मतदान के बाद ही पता चलेगा कि किसका प्रयास सफल रहा है। दोनों प्रत्याशी एजेंट बनाने में जुटे

सम्भल: अब चुनाव में एक दिन शेष रह गए है। प्रत्याशियों के पास अब शुक्रवार का दिन शेष रह गया है। ऐसे में दोनों प्रत्याशी अब एजेंट बनाने में जुट गए हैं। उधर दोनों प्रत्याशियों के साथ जो भी जिला पंचायत सदस्य है। उन्हें अब तक दूसरे राज्य में रख रखा था, लेकिन अब चुनाव का दिन नजदीक आता देख उन्हें जिले के करीब में लेकर आ गए हैं।

chat bot
आपका साथी