14 को पैरा ओलंपिक में दम दिखाने जाएंगे जिले के दीपेंद्र

जेएनएन सम्भल पैरा ओलंपिक में पदक पर निशाना लगाने के लिए सम्भल के दीपेंद 14 अगस्त को टोक्यो के लिए रवाना होंगे। वह एक माह से दिल्ली में रहकर कोच की देखरेख में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:06 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:06 AM (IST)
14 को पैरा ओलंपिक में दम दिखाने जाएंगे जिले के दीपेंद्र
14 को पैरा ओलंपिक में दम दिखाने जाएंगे जिले के दीपेंद्र

जेएनएन, सम्भल: पैरा ओलंपिक में पदक पर निशाना लगाने के लिए सम्भल के दीपेंद 14 अगस्त को टोक्यो के लिए रवाना होंगे। वह एक माह से दिल्ली में रहकर कोच की देखरेख में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

छोटे-छोटे गांवों में बड़ी प्रतिभा है, लेकिन उन प्रतिभाओं को बाहर लाना है। ऐसे ही एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सम्भल तहसील क्षेत्र के गांव भटपुरा से निकले हैं। 25 वर्षीय दीपेंद्र सिंह पैरा ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल से निशाना लगाएंगे। राजपाल सिंह के बेटे दीपेंद्र सिंह जब 11 माह के थे तो उनके दाहिने पैर पोलियो के चलते कमजोर हो गए थे। सहारे के बिना चल भी नहीं पाते थे, लेकिन उनका हौसला कभी कम नहीं हुआ। बचपन में गुलेल से निशाना लगाने वाले दीपेंद्र सिंह ने निशाने को ही अपना कैरियर बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने वर्ष 2014 में बागपत जिले से शूटिग का अभ्यास शुरू किया था। तीन वर्ष के अभ्यास के बाद 2017 में वह देश की शूटिग टीम का हिस्सा बन गए। अब जापान के टोक्यो में होने वाले पैरा ओलंपिक गेम्स में वह भाग लेंगे। दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को वह दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हो जाएंगे। अब तक की उपलब्धियां

वर्ष 2017 में थाईलैंड में आयोजित पैरा शूटिग व‌र्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर 10 मीटर एयर पिस्टल की शूटिग का व‌र्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया।

सितंबर 2018 में फ्रांस में खेले जा रहे शूटिग स्पो‌र्ट्स व‌र्ल्ड कप में रजत पदक साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ किया।

वर्ष 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में शूटिग गेम के लिए देश का प्रतिनिधित्व किया। सातवें स्थान पर रहे।

वर्ष 2019 में यूएई में पैरा व‌र्ल्ड कप में भाग लिया। तीन शूटरों की टीम को गोल्ड मेडल मिला इसमें दीपेंद्र सिंह शामिल थे।

chat bot
आपका साथी