समाधान दिवस में 62 शिकायतों में नौ का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ नजर आई। अलम जुलूस होने के कारण पुलिस विभाग के अधिकारी सामाधान दिवस में नजर नहीं आए। सम्भल तहसील सभागार में आयोजि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM (IST)
समाधान दिवस में 62 शिकायतों में नौ का निस्तारण
समाधान दिवस में 62 शिकायतों में नौ का निस्तारण

सम्भल: संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ नजर आई। अलम जुलूस होने के कारण पुलिस विभाग के अधिकारी समाधान दिवस में नजर नहीं आए। सम्भल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सीडीओ शंभूनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, तहसीलदार राजवीर ¨सह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया। तहसीलदार राजवीर ¨सह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें राजस्व की 31, पुलिस की 02, विकास की 19 तथा अन्य विभाग की 10 शिकायतें थीं। समाधान दिवस के दौरान ही राजस्व की 04 तथा पुलिस की 05 शिकायतों समेत नौ का मौके पर निस्तारण कर दिया।

गुन्नौर : सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील गुन्नौर के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी सम्भल अविनाश कृष्ण ¨सह की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कुल 72 शिकायतें आईं। जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी सम्बन्धित विभागों को निस्तारण हेतु सौंप दी गई।

तहसील दिवस में गुन्नौर क्षेत्र की आशाओं ने अपनी अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर एक शिकायती पत्र दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी अमिता ¨सह ने जांच कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 72 शिकायतों में सबसे अधिक राजस्व विभाग की 33 शिकायतें रहीं। 11 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। पुलिस विभाग की 6, पूर्ति विभाग की 6, ग्राम विकास की 5, नगर विकास की 4, विद्युत विभाग की 4, चकबन्दी की दो 2, पंचातय राज विभाग की 2, अन्य 8 शिकायतें आई जिसमें 2 को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी