पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी पर कांग्रेसी उग्र

चन्दौसी (सम्भल) डीजल पेट्रोल के मूल्य में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:17 AM (IST)
पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी पर कांग्रेसी उग्र
पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी पर कांग्रेसी उग्र

चन्दौसी (सम्भल) : डीजल, पेट्रोल के मूल्य में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी उग्र है। शनिवार को विकास खंड बनियाखेड़ा में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा और बढ़े मूल्य वापस करने की मांग की।

शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ता विकास खंड बनियाखेड़ा ब्लाक पहुंचे। जहां पर बीडीओ कार्यालय के बाहर हाथों में तेल पर टैक्स कम करो, देश में पहली बार डीजल हुआ पेट्रोल के पार, बढ़े हुए दाम वापस लो वापस लिखे पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह ने कहा कि सरकार उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर मुनाफाखोरी कर रही है। सुनील शर्मा, मुनेश जोशी, साहू संजीव कुमार, मनोज भास्कर, सफीक ठेकेदार, शिवम वा‌र्ष्णय, अक्षय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी