जीआइसी के पांच शिक्षकों को दिए गए नियुक्ति पत्र

बहजोई (सम्भल) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित सहायक अध्यापकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से पदस्थापन और ऑनलाइन नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 01:49 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
जीआइसी के पांच शिक्षकों को दिए गए नियुक्ति पत्र
जीआइसी के पांच शिक्षकों को दिए गए नियुक्ति पत्र

बहजोई (सम्भल) : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित सहायक अध्यापकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से पदस्थापन और ऑनलाइन नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी के द्वारा किए गए नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में जिले की एनआइसी में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह के साथ गुन्नौर के विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य और नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षक गुलशन जहां, शवनाज, संजीव कुमार, राजवीर सिंह और फारूकी आदमी मौजूद रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि अजीत कुमार उर्फ राजू यादव और डीएम अविनाश कृष्ण सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार में सभी विभागों में होने वाली भर्तियां निष्पक्ष तरीके से हो रही हैं, जिसमें निष्पक्ष तरीके से सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई है जो कि सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी